बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए - बी. आर. अम्बेडकर

Showing posts with label जानकारी. Show all posts
Showing posts with label जानकारी. Show all posts

स्वामी विवेकानंद के सपनो का आदर्श युवक




दोस्तो आज हम स्वामी विवाकानंद के बारे में जानेंगे
स्वामी विवेकानंद के सपनो का युवक चाहिये ऐसा !
चेहरे पार तेज है

देह में शक्ती है

मन में उत्साह है

बुध्दी  में विवेक है

हुद्य में करुणा है

मातृभूमी पार प्रेम है

इंद्रिया पर संयम है

मन जिसका स्थिर है

आत्मविश्वास दुढ है

इच्छाशक्ती प्रबल है

स्वभाव जिसका नम्र है

सिंह जैसा निर्भय है

ध्येय जिसका उच्चां है

सत्य जिसका ईश्वर है

व्यसनो से जो मुक्त है

जीवन में अनुशासन है

वाणी जिसकी मधुर है

जातीभेद से परे है

गुरुजनो का आदर है

मात-पिता पर श्रद्धा है

दिन-दुखियो का मित्र है

सेवा में जो तत्पर है

ईश्वर में भक्ती है

जीवन में नीती है 

चारित्र्य जिसका शुद्ध है 

वही आदर्श युवक है

क्या होता है मैलोड्रामा ?


फिल्मो में मैलोड्रामा शब्द हम अक्सर सुनते है. लेकिन क्या कभी हमने कोशिश की  जानने की, क्या कभी हमने सोचा है की आखिर यह मेलोड्रामा क्या होता है?




इस शब्द का साहित्यिक अर्थ हो है संगीत नाट्य, जिसमें भावुकता बढ़ाने के लिए संगीत का प्रयोग किया जाता है

भारत को अंग्रेजी में इंडिया क्यों कहते है ?



दोस्तों आज का लेख बहुत दिनों बाद लिख रहा हु... समय की कमी के कारण लिख नहीं पाया.. पर आज का ले बहुत खास है क्युकी, आज है गणतंत्र दिवस ..... आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाये. ......

भारत को अंग्रेजी में इंडिया क्यों कहते है , यह सवाल शायद सबके मन में उठे होगे .
 लेकिन भारत को इंडिया इसलिए कहते है 

क्योकि स्वतंत्र, भारत के सविधान निर्माताओ ने इस शब्द को अंग्रेजों की विरासत के रूप में देश का दूसरा नाम स्वीकार किया.

ठण्ड से क्यों होती है कंपकपी ?


दोस्तों सर्दियों में जब शीत शहर के दोर चलते है, तो ठण्ड के मारे हमारा शरीर कापने लगता है.
आखिर हमारा शरीर ठण्ड से क्यों कपकंपता है?

आओ, यही कुछ जानते है, जाड़े में हम अपने बदन को गरमास देने के लिए उनी कपडे धारण करते है, 
उनी कपड़ो की वजैसे हमारी मांसपेशिया सक्रीय होती है, हो शरीर में गरमाहट आ जाती है. 

आतिशबाजी रंगीन क्यों दिखती है..?

Happy Diwali


दोस्तों पहले तो आप सभी को दिवाली है हार्दिक शुभकामना

दोस्तों दिवाली आई है और खुशिया साथ लाई है... हम सब दिवाली पर माँ लक्ष्मी की पूजा करते है.. और फटाके, फुल्जलिया जलाते है...

दिवाली के दिन हम सब आतिशबाजी करते है पर आपने कभी सोचा है की आतिशबाजी रंगीन क्यों दिखाती है.?

चलो दोस्तों आप सभी को में बताताहुकी की आतिशबाजी रंगीन क्यों दिखती है... आतिशबाजी में स्तोंरियम या बेरियम नाम की धातुये मिलायी जाती है. 

महापुरुषों के पिता के नाम


दोस्तों आप को तो पताही है की महापुरुषों के नाम पर कभी आपने उनके पिता के नाम जानने की कोशिश की है..... 
तो आज की पोस्ट उन सब महापुरुषों के पिता के नाम.......



श्रीराम    -     राजा दशरथ
श्रीकृष्ण  -  वासुदेवजी
भक्त ध्रुव  -  राजा उत्तानपाद
भक्त प्रह्लाद -   राजा हिरन्याकश्यप
भरत    -    राजा दुष्यंत
गौतम बुध्द   -   राजा शुध्दोधन
गुरुनानक    -   कालुचंद
रानी लक्ष्मीबाई    -   मोरोपंत

ईंधन

(Fuel) वह पदार्थ, जो हवा में जलकर बगैर अनावश्यक उतपाद के ऊष्मा उत्पन्न करता है, ईंधन कहलाता है।
एक अच्छे ईंधन के निम्नमिखित गुण होने चाहिए -
  • वह सस्ता एवं आसानी से उपलब्ध होना चाहिए।
  • उसका ऊष्मीय मान उच्च होना चाहिए।
  • जलने के बाद उससे अधिक मात्रा में अवशिष्ट होना चाहिए।
  • जलने के दौरान या बाद कोई हानिकारक पदार्थ नहीं होना चाहिए।
  • उसका जमाव, परिवह्न आसान होना चाहिए।
  • उसका जलना नियंत्रित होना चाहिए।
  • उसका प्रज्वलन ताप निम्न होना चाहिए।

चीन की दीवार

  • चीन की यह दीवार आधुनिक विश्व के सात आश्चर्यों में से एक है। और उसके छविया
  • चीन की यह दीवार 5वीं सदी ईसा पूर्व में बननी चालू हुई थी और 16 वीं सदी तक बनती रही।
  • यह दीवार चीन की उत्तरी सीमा पर बनाई गयी थी ताकि मंगोल आक्रमणकारियों को रोका जा सके।
  • चीन की यह दीवार संसार की सबसे लम्बी मानव निर्मित रचना है। जो लगभग 4000 मील (6,400 किलोमीटर) तक फैली है।
  • अंतरिक्ष से लिये गये पृथ्वी के चित्रों में भी यह नज़र आती है।
  • चीन की इस दीवार की चौड़ाई इतनी रखी गयी थी जिसपर 5 घुड़सवार या 10 पैदल सैनिक बगल-बगल में गश्त लगा सकें। इसकी सबसे ज्यादा ऊँचाई 35 फुट है।

रक्षाबन्धन


भाई - बहन के प्रेम व रक्षा का त्योहार
होली, दीवाली और दशहरे की तरह यह भी हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। यह भाई-बहन को स्नेह की डोर से बांधने वाला त्योहार है। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। रक्षाबंधन का अर्थ है (रक्षा+बंधन) अर्थात किसी को अपनी रक्षा के लिए बांध लेना। इसीलिए राखी बांधते समय बहन कहती है - 'भैया! मैं तुम्हारी शरण में हूँ, मेरी सब प्रकार से रक्षा करना।' आज के दिन बहन अपने भाई के हाथ में राखी बांधती है और उन्हें मिठाई खिलाती है। फलस्वरूप भाई भी अपनी बहन को रुपये या उपहार आदि देते हैं। रक्षाबंधन स्नेह का वह अमूल्य बंधन है जिसका बदला धन तो क्या सर्वस्व देकर भी नहीं चुकाया जा सकता। 

Happy Frindshi Day एक दिन दोस्ती के नाम...


दोस्तों, सोचिए अगर हमारे दोस्त न होते तो यह दुनिया कितनी बेरंग होती। जिंदगी में खुशियों के रंग भरने वाला हसीन रिश्ता है - दोस्ती।

हम किस घर में जन्म लेंगे, हमारे माता-पिता, भाई-बहन, चाचा-ताऊ कौन होंगे, कैसे होंगे, इनमें से कुछ भी हमारे हाथों में नहीं है। इन सभी रिश्तों के बंधन में ईश्वर खुद हमें बाँधकर इस धरती पर भेजता है।

इसके बावजूद ईश्वर ने एक ऐसे खूबसूरत रिश्ते की बागडोर पूरी तरह से हमारे हाथों में सौंप दी है, जिसके साथ हमारे जीवन की सारी खुशियाँ और सारे गम जुड़े होते हैं। ईश्वर ने हमें पूरी स्वतंत्रता दी है कि हम अपने दोस्त खुद बनाएँ और यह रिश्ता जैसे चाहे, वैसे निभाएँ।

प्यार भरे रिश्ते को सम्मान दिलाने के लिए अमेरिका में कुछ लोगों ने एक दिन दोस्ती के नाम करना तय किया। उनकी कोशिशें रंग लाईं और सन् 1935 में अमेरिका में अगस्त के पहले रविवार को आधिकारिक रूप से फ्रेंडशिप डे (मित्रता दिवस) घोषित किया गया। पिछले 72 सालों में फ्रेंडशिप डे ने अमेरिका की सरहदों को लाँघकर पूरे विश्व में अपना स्थान बना लिया है। जिस तरह से दोस्ती का जज्बा हर दिल में होता है, वैसे ही फ्रेंडशिप डे भी दुनिया के हर मुल्क में मनाया जाने लगा।

दुनिया के 7 आश्चर्यों छवियाँ

चिचेन इत्ज़ा में पिरामिड (800 ई. पू.) युकातान प्रायद्वीप, मैक्सिको















विश्व के 7 नए आधिकारिक अजूबे

चिचेन इत्ज़ा में पिरामिड (800 ई. पू.) युकातान प्रायद्वीप, मैक्सिको


अत्यंत प्रसिद्ध मायान मंदिर का शहर, चिचेन इत्ज़ा, मायान सभ्यता का राजनीतिक और आर्थिक केंद्र था। इसकी विभिन्न संरचनाओं में – कुकुल्कान का पिरामिड, चक मूल का मंदिर, हजार खंभों का हॉल, और कैदियों के खेल का मैदान - आज भी देखे जा सकते हैं और वास्तुशिल्प के क्षेत्र तथा रचना करने की असाधारण प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। खुद पिरामिड सभी मायान मन्दिरों में से अंतिम और यकीनन सबसे बड़ा था।


मसीह उद्धारक (1931) रियो डी जनेरियो, ब्राज़ील


यीशु की यह मूर्ति 38 मीटर ऊंची है, जो कोर्कोवाडो पहाड़ पर है, जिससे पूरा रियो डी जनेरियो दिखता है। ब्राजील के हैटर कोस्टा डी सिल्वा द्वारा डिज़ाइन की गई और फ्रेंच मूर्तिकार पॉल लैंडोव्स्की द्वारा बनाई गई, यह मूर्ति दुनिया के सबसे प्रसिद्ध स्मारकों में से एक है। इस प्रतिमा के निर्माण में पांच साल लगे और इसका उद्घाटन 12 अक्टूबर 1931 को किया गया था। यह ब्राजील शहर और उसके लोगों, जो खुली बांहों से आगंतुकों का स्वागत करते हैं, का एक पहचान चिह्न बन गई है।

चुम्बक

(अंग्रेज़ी:Magnet) लगभग 600 ई.पू. एशिया माइनर के 'मैगनीशिया' नामक स्थान में कुछ ऐसे पत्थर पाये गये, जिनमें लोहे के छोटे-छोटे टुकड़ों को अपनी ओर आकर्षित करने के गुण मौजूद थे। ये पर्थर लोहे के एक ऑक्साइड 'मैगनेटाइट' (Fe3O4) के थे। चूंकि ये पत्थर मैगनीशिया नामक पर पाये गये, इसलिए इन्हें 'मैगनेट' कहा जाने लगा। 

मातृ दिवस


मां को खुशियाँ और सम्मान देने के लिए पूरी ज़िंदगी भी कम होती है। फिर भी विश्व में मां के सम्मान में मातृ दिवस (Mother's Day) मनाया जाता है। मातृ दिवस विश्व के अलग - अलग भागों में अलग - अलग तरीकों से मनाया जाता है। परन्तु मई माह के दूसरे रविवा को सर्वाधिक महत्त्व दिया जाता है। हालांकि भारत के कुछ भागों में इसे 19 अगस्त को भी मनाया जाता है, परन्तु अधिक महत्ता अमरीकी आधार पर मनाए जाने वाले मातृ दिवस की है, अमेरिका में यह दिन इतना महत्त्वपूर्ण है कि यह एकदम से उत्सव की तरह मनाया जाता है।