बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए - बी. आर. अम्बेडकर

बच्चों के लिए पर्यावरण मित्र नुस्खे



१. कागज़ की बर्बादी न करें- कागज़ के लिए हम वृक्ष काटते हैं। कागज़ की बचत से वृक्षों की सुरक्षा होती है।
२. पैदल चलें, साइकिल का उपयोग करें या बस से स्कूल जाएं। इससे ईंधन की बचत होती है एवं प्रदूषण घटता है।
३. नहाते समय एवं ब्रश करते समय पानी बंद करें। इससे पानी की बचत होती है।
४. स्कूल में जैव बगीचा लगाएं एवं उसके लिए कम्पोस्ट बनाएं। इससे आप प्राकृतिक संसाधनों के प्रभावकारी उपयोग को सीख सकते हैं।
५. उपयोग न होने की स्थिति में लाईट तथा उपकरण/ इलेक्ट्रॉनिक्स बंद कर दें। इससे बिजली की बचत होती है।
६. मौसमी फल खाएं। आप प्रकृति सुरक्षित रखते हैं एवं पैसों की बचत भी करते हैं।
७. वृक्षारोपण करें। वे आपके पर्यावरण को हरा-भरा तथा स्वस्थ रखते हैं।


८. डिब्बाबंद पदार्थों एवं डिस्पोज़ेबल्स का उपयोग कम कर कचरा घटाएं। आप अपना पर्यावरण स्वच्छ रख सकते हैं।
९. वीडियो गेम/ टीवी के बजाय खेल का समय प्रकृति के साथ बिताएं। आप ऊर्जा की बचत कर सकते हैं, साथ ही अधिक स्वस्थ रह सकते हैं।
१०. प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के संदेशवाहक बनें। यह नुस्खे अपने मित्रों को भी बताएं।

No comments:

Post a Comment