बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए - बी. आर. अम्बेडकर

क्यों और केसे

नाख़ून काटने में दर्द क्यों नहीं होता?
नाख़ून मृत कोशिकाओं से बने होते है. नाख़ून में रुधिर कोशिकाए न होने से काटने पर दर्द नहीं होता.
एक विशाल जहाज पानी में तैरता रहता है किन्तु ब्लेड पानी में डूब जाता है क्यों.?
जहाज लोहे की चादर से इस प्रकार बनाया जाता है की इसके अन्दर काफी खाली जगह होती है. इस कारण इसके थोड़े से ही डुबे भाग द्वारा हटाये गए पानी का भार जहाज, यात्रियों और सामान आदि के भर के बराबर हो जाता है.. अतः जहाज पानी पर तैरता है.  इसके विपरीत ब्लेड द्वारा हटाये गए पानी का भर ब्लेड के भार से कम होता है.. अतः ब्लेड पानी में डूब जाता है.

गणेश - विघ्नहर्ता

दोस्तों आप सभी को गणेश चतुर्थीकी हार्दिक शुभकामनाये और आपसे वादा करता हु की आज से सारे लेख में खुद लिखुगा....आज में आपको गणपति के बारे के कुछ बताना चाहता हु....

विघ्न बाघाओं  को दूर करने और बुध्दी को सही मार्ग पर रखने वाली इश्वरी शक्ति का नाम है गणपति.
गणपति जी का चित्र कुछ अजीब सा है.. हाथी के समान  मुख, वक्रतुंड, एकदंत, मोटा पेट और वाहन चूहा.

उनका यह चित्र मनोवैज्ञानिक तत्वों से परिपूर्ण है.. वास्तव में इश्वर एक है और वह निराकार है, पर उस निराकार इश्वर का अनुभव योगी - रूशी, मुनि अपनी कुशाग्र बुघ्दी से कर सकते है, उस एक इश्वर की अनेक शक्तिया है, ये नाना शक्तिया ही हमारे तैतीस करोड़ देवी- देवता है.. प्रत्येक देवी-देवता एक मुख्य शक्ति का प्रतिक और मूर्तरूप है, आएये, 

बुघ्दी को सन्मार्ग पर स्थिर रखने वाली शक्ति गणपति के स्वरुप के बारे में विचार करे---उनका हाथी जैसा चोंडा मस्तक विवेक को प्रकट करता है.. जो मनुष्य को सोच- समजकर काम करने की प्रेरणा देता है..
.
हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और होते है. ये दांत यह प्रकट करते है की अपने काम में विघ्न न चाहने वाले व्यक्ति को चाहिए की वह सज्जन पुरुषो से तो उदारता का व्यवहार करे ही, पर अकारण हुए शत्रुओं  से सावधान रहते हुए अपना खुला विरोध न प्रकट होने दे, बल्कि दिखावे के दातो की तरह बाह्य व्यवहार शिष्ट रखे.

ईंधन

(Fuel) वह पदार्थ, जो हवा में जलकर बगैर अनावश्यक उतपाद के ऊष्मा उत्पन्न करता है, ईंधन कहलाता है।
एक अच्छे ईंधन के निम्नमिखित गुण होने चाहिए -
  • वह सस्ता एवं आसानी से उपलब्ध होना चाहिए।
  • उसका ऊष्मीय मान उच्च होना चाहिए।
  • जलने के बाद उससे अधिक मात्रा में अवशिष्ट होना चाहिए।
  • जलने के दौरान या बाद कोई हानिकारक पदार्थ नहीं होना चाहिए।
  • उसका जमाव, परिवह्न आसान होना चाहिए।
  • उसका जलना नियंत्रित होना चाहिए।
  • उसका प्रज्वलन ताप निम्न होना चाहिए।

COMPUTER

Commonly Operating Machine Particularly Used for Trade, Education & Research

A computer is a machine that manipulates data according to a list of instructions. Computer can access & process data millions of times faster than humans can. A computer can store data & information in its memory, process them & produce the desired results. Computer can do a lot of different tasks such as playing games, railway reservation etc. 


चीन की दीवार

  • चीन की यह दीवार आधुनिक विश्व के सात आश्चर्यों में से एक है। और उसके छविया
  • चीन की यह दीवार 5वीं सदी ईसा पूर्व में बननी चालू हुई थी और 16 वीं सदी तक बनती रही।
  • यह दीवार चीन की उत्तरी सीमा पर बनाई गयी थी ताकि मंगोल आक्रमणकारियों को रोका जा सके।
  • चीन की यह दीवार संसार की सबसे लम्बी मानव निर्मित रचना है। जो लगभग 4000 मील (6,400 किलोमीटर) तक फैली है।
  • अंतरिक्ष से लिये गये पृथ्वी के चित्रों में भी यह नज़र आती है।
  • चीन की इस दीवार की चौड़ाई इतनी रखी गयी थी जिसपर 5 घुड़सवार या 10 पैदल सैनिक बगल-बगल में गश्त लगा सकें। इसकी सबसे ज्यादा ऊँचाई 35 फुट है।

रक्षाबन्धन


भाई - बहन के प्रेम व रक्षा का त्योहार
होली, दीवाली और दशहरे की तरह यह भी हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। यह भाई-बहन को स्नेह की डोर से बांधने वाला त्योहार है। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। रक्षाबंधन का अर्थ है (रक्षा+बंधन) अर्थात किसी को अपनी रक्षा के लिए बांध लेना। इसीलिए राखी बांधते समय बहन कहती है - 'भैया! मैं तुम्हारी शरण में हूँ, मेरी सब प्रकार से रक्षा करना।' आज के दिन बहन अपने भाई के हाथ में राखी बांधती है और उन्हें मिठाई खिलाती है। फलस्वरूप भाई भी अपनी बहन को रुपये या उपहार आदि देते हैं। रक्षाबंधन स्नेह का वह अमूल्य बंधन है जिसका बदला धन तो क्या सर्वस्व देकर भी नहीं चुकाया जा सकता। 

अयन


  • अयन' का अर्थ होता है चलना।
  • पूरे वर्ष में सूर्य गतिमान रहता है, सूर्य की अवस्था से ही ॠतुओं का निर्धारण होता है।
  • हिन्दू धर्म में अयन 'समय प्रणाली' है जिससे ॠतुओं का ज्ञान होता है।
  • क्रांति वृत के प्रथम अंश का विभाजन उत्तर और दक्षिण गोल के मध्यवर्ती धुर्वों के द्वारा माना गया है। यह विभाजन "उत्तरायन" और "दक्षिणायन" कहलाता है।
  • एक वर्ष दो अयन के बराबर होता है और एक अयन देवता का एक दिन होता है. 360 अयन देवता का एक वर्ष बन जाता है।
  • सूर्य की स्थिति के अनुसार वर्ष के आधे भाग को अयन कहते हैं। अयन दो होते हैं-

Happy Frindshi Day एक दिन दोस्ती के नाम...


दोस्तों, सोचिए अगर हमारे दोस्त न होते तो यह दुनिया कितनी बेरंग होती। जिंदगी में खुशियों के रंग भरने वाला हसीन रिश्ता है - दोस्ती।

हम किस घर में जन्म लेंगे, हमारे माता-पिता, भाई-बहन, चाचा-ताऊ कौन होंगे, कैसे होंगे, इनमें से कुछ भी हमारे हाथों में नहीं है। इन सभी रिश्तों के बंधन में ईश्वर खुद हमें बाँधकर इस धरती पर भेजता है।

इसके बावजूद ईश्वर ने एक ऐसे खूबसूरत रिश्ते की बागडोर पूरी तरह से हमारे हाथों में सौंप दी है, जिसके साथ हमारे जीवन की सारी खुशियाँ और सारे गम जुड़े होते हैं। ईश्वर ने हमें पूरी स्वतंत्रता दी है कि हम अपने दोस्त खुद बनाएँ और यह रिश्ता जैसे चाहे, वैसे निभाएँ।

प्यार भरे रिश्ते को सम्मान दिलाने के लिए अमेरिका में कुछ लोगों ने एक दिन दोस्ती के नाम करना तय किया। उनकी कोशिशें रंग लाईं और सन् 1935 में अमेरिका में अगस्त के पहले रविवार को आधिकारिक रूप से फ्रेंडशिप डे (मित्रता दिवस) घोषित किया गया। पिछले 72 सालों में फ्रेंडशिप डे ने अमेरिका की सरहदों को लाँघकर पूरे विश्व में अपना स्थान बना लिया है। जिस तरह से दोस्ती का जज्बा हर दिल में होता है, वैसे ही फ्रेंडशिप डे भी दुनिया के हर मुल्क में मनाया जाने लगा।